फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक कुरीतियों को दूर करने में सक्षम: डीआईओएस

Tue, 06 Sep 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
विज्ञापन
शिक्षक दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीआईओएस वीना यादव ने डीएन इंटर कॉलेज के सभागार में सोमवार को शिक्षक दिवस परआयोजित जनपदीय शिक्षक अलंकरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक मानवीय कुरीतियों को दूर करने में सक्षम है। उन्हें समाज को प्रेरणा देने वाला होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रमुख समाजसेवी राहुल यादव ने कहा कि शिक्षक अच्छे-बुरे में फर्क सिखाता है। इस मौके पर जनपद के सेवानिवृत शिक्षकों को डीआईओएस वीना यादव, राहुल यादव, प्रबंधक सुनील गोयल ने सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में मोहनलाल अग्रवाल, महेंद्र सिंह, रामजीलाल, रेखा अग्रवाल, सुशील बाबू तिवारी, रविंद्र पाल शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, बिजेंद्र सिंह राठी, जगवीर सिंह, प्रेमदत्त शर्मा, रामदेव द्विवेदी, शेख शब्बीर अहमद, रामअवतार शाक्य, विनोद कुमार मित्तल, रामवीर सिंह सिशौदिया सहित 32 शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन


समारोह अध्यक्ष महेश चंद कंसल, कॉलेज प्रबंधक सुनील गोयल, प्रधानाचार्य श्यामसुन्दर गुप्ता ने मुख्य अतिथि वीना यादव, विशिष्ट अतिथि राहुल यादव एवं ब्लॉक प्रमुख किरनपाल सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता महेश चंद कंसल ने की ।  देवेंद्र सिंह तेवतिया, आनंद शर्मा, सतवीर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें