ऊंचागांव से सोशल मीडिया पर छात्राओं को मुर्गा बनाए जाने वाला वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट।
ऊंचागांव। क्षेत्र के एक गांव स्थित परिषदीय स्कूलों के शिक्षक ने छात्राओं को कमरे से बाहर निकाल कर मुर्गा बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जबकि चार दिन पूर्व एक विद्यालय में तीन शिक्षकों की तैनाती होने के बाद भी एक शिक्षक के स्कूल आने और बच्चों के शोर मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में बच्चे धूप में मुर्गा बने हुए हैं। वीडियो गांव नगला मायापुर के स्कूल से संबंधित बताया जा रहा है। बीईओ गोपाल त्यागी ने बताया कि बच्चों को मुर्गा बनाने का वीडियो वायरल होने की जानकारी नहीं है। वीडियो की जानकारी कर जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद