फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: समय से स्कूल नहीं पहुंचे अध्यापक, बच्चे गेट पर करते रहे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। सीकरी में बृहस्पतिवार को अध्यापक समय पर स्कूल नहीं पहुंचे। ऐसे में बच्चे गेट पर स्कूल खुलने का इंतजार करते रहे। अध्यापकों के समय से स्कूल ना पहुंचने की शिकायत अभिभावकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से की है। अभिभावकों का आरोप है, प्रतिदिन अध्यापक विद्यालय आठ बजे के बाद आते हैं।
विज्ञापन

गांव सीकरी के संविलियन विद्यालय में तय समय के काफी देर बाद भी अध्यापक विद्यालय नहीं पहुंचे। बच्चे तय समय के अनुसार विद्यालय के गेट पर आकर खड़े हो गए। काफी देर तक अध्यापकों के स्कूल नहीं पहुंचने पर बच्चों ने परिजनों को बताई। गुस्साए परिजनों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों का आरोप है अध्यापक प्रतिदिन बाहर से आने का हवाला देकर देरी से विद्यालय आते हैं। अध्यापकों के लापरवाही के कारण स्कूल के गेट की चाबी एक छात्र को दी हुई है। जो प्रतिदिन आठ बजे के बाद आकर गेट खोलता है। एक छात्र ने अध्यापकों पर स्कूल की साफ-सफाई कराने का भी आरोप लगाया है। खंड शिक्षा अधिकारी ओम नारायण सिंह ने कहा कि परिवार प्रबोधन का कार्यक्रम चल रहा है। अध्यापकों के लेट आने की शिकायत की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें