फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2710 टैक्सियों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

Sun, 01 May 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
taxi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
10-15 वर्ष पुरानी डीजल-पेट्रोल से चलने वाली जिले की 2710 टैक्सियों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रवेश नहीं मिलेगा। एनजीटी के आदेश से जनपद के टैक्सी मालिकों में रोष है। बता दें कि, बुलंदशहर में 10-15 वर्ष पुरानी डीजल पेट्रोल चलित टैक्सियों की संख्या 2710 है।
विज्ञापन


जनपद में 10-15 वर्ष पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों की संख्या 37,200 है। 15 वर्ष पुराने पेट्रोल चलित वाहन 21,275 और 10 वर्ष पुराने डीजल वाहनों की संख्या 15,925 है। इनमें से 2710 टैक्सियां भी हैं। टैक्सियों का रोजाना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आना-जाना होता है। बता दें कि, ये वाहन एनसीआर में पर्यावरण के लिए खतरा बन गए हैं।

इसलिए एनजीटी ने ऐसे वाहनों को कुछ शर्तों के साथ एनसीआर की सीमा में घुसने की अनुमति दे रखी थी। शनिवार के आदेश में एनजीटी ने टैक्सियों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश से जनपद में की 2710 टैक्सी मालिक प्रभावित होंगे। वहीं, एनजीटी के आदेश से टैक्सी मालिकों की बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें