मोहर्रम पर्व के अवसर पर चांद की 10 तारीख होने पर नगर में बुधवार को ताजिए और ताबूत का जुलूस निकाला गया। हजरते हुसैन की याद में सभी ताजियों को गमगीन माहौल में करबला में दफना दिया गया।
बुलंदशहर नगर में जुलूस ताजिया व अलम की शुरूआत मोहल्ला काजीवाड़ा से शुरू होकर इंसारियान, बजरिया, नरसलघाट, शेखान, दरगाह छत्ता, इमाम बारगाह कलां, मौ. सादात, कानून गोयान, खरंजा चौक बाजार, अंसारी रोड, अस्पताल रोड से कालाआम होते हुए डीएम रोड स्थित करबला में समाप्त हुआ।
जहांगीराबाद में सोगवारों ने ताजियां जुलूस निकालकर रंजोगम में तलवार,जंजीर, बिल्ेट, हाथो व आग पर चलकर मातम किया। बाद में ताजियां को करबला में दफनाया गया।
मोहर्रम कमेटी के संरक्षक साबिर अली अंसारी व प्रबंधक बुंदू चौधरी के दिशा-निर्देशन में तलवारों, जंजीरों, ब्लेडों, हाथों के अलावा आग पर चल कर मातम किया गया। जुलूस में सपा के पूर्व प्रत्याशी सैयग हिमायत अली भी पहुंचे। दूसरी ओर क्षेत्र के सिया समुदाय सांखनी गांव में भी इमाम हुसैन की शहादत पर मातमी जुलूस निकाला।
स्याना में अखाड़ा तकिया वाला, अखाड़ा अल्ली खां का चौक, अखाड़ा हनीफगढ़ी, अखाड़ा काजीखेल व अखाड़ा राईन द्वारा मोहर्रम का जुलूस निकालकर अपने करतब दिखाए गए। चांद खां, रईस खां, इलियास खां, शफीक खां, हाकिम अली, कलुवा खां, हनीफ खां, हाजी हफीज खां आदि मौजूद रहे। बाद में वैरा रोड स्थित कब्रिस्तान पर ताजिए दफनाए गए। ।
बुगरासी में मोहल्ला चांदनी चौक से शुरू हुआ ताजिए का जुलूस बारादरी, क्रीसेंट नगर, सब्जी मंड़ी से मंगल बाजार से होते हुए कंकर वाला कुएं पर स्थित करबला पर संपन्न हुआ।
गुलावठी में मोहल्ला पीरखां से इस्लामुद्दीन मेवाती, मोहम्मद इस्लाम एवं शेरू की अगुवाई में अखाड़ा निकाला गया। मोहल्ला फजरूल्ला पुराना बाजार से डॉ. सुब्हान अल्ला की अगुवाई में, मोहल्ला बुद्धेखां से मौहम्मद अफजाल एवं नाजिम की अगुवाई में व सर्राफा बाजार से बाबा अलाऊ एवं नाजिम सैफी की अगुवाई में अखाड़े निकाले गए।
अनूपशहर में ईदगाह स्थित कर्बला में ताजियों के दफन के साथ जलूस का समापन हुआ। जामा मस्जिद व मीरा मौहल्ला के बड़े ताजियों के साथ करीब ढाई दर्जन छोटे बड़े ताजियों तथा मीरा मोहल्ला व बक्का वाली अंजुमनों ने छुरियों का मातम किया।
शेरपुर, लच्छमपुर व गदियाना तथा मीरा मोहल्ला में अखाड़ेबाजों ने करतब दिखाए। जमील खां, जावेद अख्तर, शेखरईस, राशिद गाजी, राहतुल्ला खां, रहीमुद्दीन, वलीउद्दीन गाजी, कलुआ खां, उस्मान सैफी, शौकत अंसारी, यूसूफ मलिक, सरफराज अंसारी, जफरू अब्बासी आदि मौजूद रहे।
शिकारपुर में शिया समुदाय का जुलूस मोहल्ला रंगमहल स्थित ऊपर वाली हवेली से शुरू होकर मन्डी, गंजसादात होता हुआ नेशनल इंटर कॉलेज के सामने होता हुआ करबला में सम्पन्न हुआ। जुलूस में मुमताज हैदर, अनवार हैदर, अबरार हैदर, रियाज हुसैन, शफाहत हुसैन, मौहम्मद हसनैन, मौहम्मद रजा, मुजाहिर अंसारी आदि ने भाग लिया।
डिबाई में शिया समुदाय के लोगों ने नगर में मोहर्रम का जुलूस बुधवार को निकाला। दानपुर में जुलूस मोहल्ला सावलात से शुरू हुआ विभिन्न मार्गो से होकर करवला पर देर शाम समाप्त हुआ। हाफिज सिराज, अहमद, वसीर कवाड़ी, ननने खां, अपुजाल खां, सब्बीर खंा आदि मौजूद रहे। एसडीएम सुभाष चंद्र यादव, सीओ प्रेम प्रकाश यादव कोतवाली निरीक्षक उमेश पंवार सहित काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
औरंगाबाद में ताजिए एवं ताबूत का जुलूस निकाला गया। मोहल्ला सादात स्थित बड़ वाले इमामबाड़े से ताजिए का जुलूस निकाला गया। जुलूस में अनूपशहर से सपा प्रत्याशी सैयद हिमायत अली, हसनैन अब्बास नकवी, आमिर रिजवी, मौहम्मद अमीर, जरार हुसैन उर्फ पोलू, मून, मौलाना जलाल हैदर, सलमान हैदर नकवी, शाहिद नकवी, अब्बू तालिब जैदी, डाक्टर मंजूर हसन जैदी, सुजात अली आदि मौजूद रहे। उधर, गांव पर्वाना में भी मोहर्रम का जुलूस निकाला गया।