मुनाफे का लालच देकर एक करोड़ से अधिक की ठगी
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक ने लोगों को मोटा मुनाफे का लालच देकर एक दर्जन से अधिक लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर ली है। पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सांवली, जौली, हृदयपुर आदि के लोगों ने बताया कि पिछले 25-30 साल से जनपद अलीगढ़ निवासी औद्योगिक क्षेत्र के सांवली में अपना मकान बनाकर रह रहा था। बताया कि वह व्यापार करता था। उसने लोगों को कारोबार में पैसा लगाकर उन्हें मोटा मुनाफा देने का लालच दिया। और क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक लोगों से एक करोड़ से अधिक रुपया ले लिया। बताया कि लोगों को विश्वास दिलाने के लिए उसने अपने खाते का पोस्ट डेटेड चेक भी दिए। बृहस्पतिवार की रात में वह लोगों का रुपया लेकर परिवार समेत फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।