नगर पंचायत में तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर संविदा कर्मियों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इससे नगर में सफाई व्यवस्था ठप हो गई।
नगर पंचायत में कार्यरत 36 ठेका कर्मियों का विगत तीन माह ने वेतन नहीं मिला है। हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने बताया कि शनिवार को न तो ईओ आफिस आई और न ही पंचायत अध्यक्ष का कोई प्रतिनिधि उनसे मिला।
ईओ से वार्ता करने के लिए फोन मिलाया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। नगर पंचायत अध्यक्षा उमेश कुमारी वशिष्ठ ने बताया कि दर्जन भर से अधिक ठेका श्रमिक हड़ताल में शामिल नहीं हैं।
ठेका श्रमिकों ने ठेकेदार पर अविश्वास जताते हुए सीधे उनके खाते में भुगतान किए जाने संबंधी पत्र दे चुके हैं। शनिवार को ईओ के अनुपस्थित रहने के कारण समस्या समाधान नहीं हो सका है।