राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा अनामिका ने 91 फीसदी अंक कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सर्वोदय इंटर कॉलेज सलैमपुर के छात्र अंकित तेवितिया ने 88.2 फीसदी अंक लेकर दूसरे और जनता इंटर कॉलेज बुगरासी के छात्र सरताज अहमद ने 87.8 अंक फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान मिला है।
जिले की मैरिट में अपने लाडले-लाडलियों को जगह मिलने पर परिजनों में खुशी का महौल है। खास बात यह है कि अनामिका के पिता सब्जी मंडी में मुनीम की नौकरी करते हैं। राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा अनामिका को 500 में से 455 अंक मिले हैं। अनामिका ने हिंदी में 90, अंग्रेजी में 82, गणित में 99, फिजिक्स में 89 और कैमिस्ट्री में 95 अंक प्राप्त किए।
सर्वोदय इंटर कॉलेल सलैमपुर के छात्र अंकित तेवतिया ने 500 में से 441 अंक हासिल किए हैं। उसने हिंदी में 82, अंग्रेजी में 86, गणित में 96, फिजिक्स में 94 और कैमिस्ट्री में 83 फीसदी अंक पाए हैं। इसी तरह जनता इंटर कॉलेज बुगरासी के छात्र सरताज अहमद ने हिंदी में 70, गणित में 94, कंप्यूटर में 92, फिजिक्स में 94 और कैमिस्ट्री में 89 अंक हासिल कर 500 में से कुल 439 अंक हासिल किए हैं।
सीए और चित्रकार बनने का टॉपरा का सपना
हाईस्कूल की परीक्षा में पहले तीन स्थान पर कब्जा करने वाली छात्राओं का सपना सीए और इंजीनियर बनने का है। ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा स्वाति ने का कहना है कि वह पहले से ही पढ़ाई में ठीक रही। उसका सपना सीए बनने का है और यहीं कारण है कि उसने कॉमर्स को अपना पसंदीदा विषय बनाया।
उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों और गुरुजनों को दिया। दूसरे स्थान पर रहने वाली छात्रा मोनिका को म्यूजिक बहुत पसंद है और उसका सपना भी इसी में करियर बनाने का है। उसने भी अपनी सफलता का श्रेय परिजनाें और शिक्षकों को दिया है। वहीं तीसरे स्थान पर चमेली देवी कन्या विद्या मंदिर हाईस्कूल की छात्रा इकरा सैफी का सपना चित्रकार बनने का है।
उसका कहना है कि ड्राइंग उसका पसंदीदा विषय है और इसी में वह अपना करियर बनाएगी। उसने भी अपनी इस उपलब्धि का श्रेय परिजनों के साथ शिक्षकों को दिया है। उधर, हाईस्कूल की परीक्षा में ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा स्वाति ने 90.33 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।
इसी विद्यालय की छात्रा मोनिका शर्मा ने 90 फीसदी अंक लेकर दूसरा और चमेली देवी कन्या विद्या मंदिर हाईस्कूल की छात्रा इकरा सैफी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिला टॉपर रही ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा स्वाति ने हिंदी में 95, अंग्रेजी में 88, गणित में 93, साइंस में 88, सामाजिक विज्ञान में 86 और कॉमर्स में 92 अंक हासिल कर 600 में से 542 अंक हासिल किए हैं।
इसी कॉलेज की दूसरे स्थान पर रही छात्रा मोनिका शर्मा ने हिंदी में 89, अंग्रजी में 82, गणित में 99, साइंस में 91, सामाजिक विज्ञान में 88 और म्यूजिक में 91 अंक हासिल कर 600 में से 540 अंक प्राप्त किए हैं। चमेली देवी कन्या विद्या मंदिर हाईस्कूल की छात्रा इकरा सैफी ने हिंदी में 88, अंग्रेजी में 88, गणित में 97, साइंस में 92, सामाजिक विज्ञान में 92 और ड्राइंग में 82 अंक फीसदी अंक हासिल किए हैं।