फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक सही मार्केटिंग गलत: मेघवाल

Mon, 17 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक कर भारतीय सेना ने दुश्मन को सही जवाब दिया। हम सैनिकों की वीरता को सलाम करते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक सही समय पर लिया गया सही फैसला है लेकिन उसकी मार्केटिंग पूरी तरह से गलत है। यह बात राहुल गांधी की संदेश यात्रा के संदेश को लेकर सिकंदराबाद पहुंचे राजस्थान के पूर्व सांसद भगत राम मेघवाल ने कही।   

सिकंदराबाद पहुंचे पूर्व सांसद ने कहा कि पार्टी सर्जिक लस्ट्राइक को केंद्र सरकार द्वारा उठाया गया सही कदम मानती है और सैनिकों की वीरता को सलाम करती है लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक की मार्केटिंग को पूरी तरह से गलत मानती है। तीन तलाक मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह मुसलमानों का धर्मिक मसला है। 
विज्ञापन


कांग्रेस विकास की राजनीति करती हैं और देश के सर्वागीण विकास में विश्वास रखती है।  कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है। किसानों का शोषण किया जा रहा है। अखिलेश सरकार में प्रदेश में गुंडाराज हावी हो गया है। कानून व्यवस्था चौपट पड़ी हुई है।  
विज्ञापन


राहुल गांधी संदेश यात्रा किशनपुर, मवरा, मुरादाबाद, गाजीपुर, बेनीपुर, भटौना, बराल आदि गांवों में पहुंची। मुनीर अकबर, डॉ. अशोक सोलंकी, निजाम मलिक, इस्लाम मलिक, नितिन भटनागर, डॉ. इस्लाम मलिक, देवेंद्र रंजन नागर, भूपेंद्र कुमार आदि रहे। वहीं गुलावठी में पहुंची संदेश यात्रा के दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों के कर्ज माफ होंगे।

इस दौरान विनय शर्मा, निजाम मलिक, भूपेंद्र यादव, सुरेंद्र कश्यप, नितिन भटनागर, डॉ. अशोक सोलंकी, सैय्यद मुनीर अकबर, इस्लाम मलिक आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें