फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन दिन से निकली धूप ने बढ़ाई उमस, पारा 34 डिग्री पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में पिछले तीन दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आर्द्रता 63 फीसदी थी और हवाएं 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व वैज्ञानिक रेशु सिंह ने तापमान में लगातार बढ़ोतरी बताई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी कुछ दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। दिन में तेज धूप और हल्के बादल छाए रहने से उमस और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें