बुलंदशहर। जनपद में राशन वितरण 10 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा। इस अवधि में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी, दोनों तरह के कार्डधारकों को गेहूं और चावल के साथ मोटे अनाज का भी निशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके अलावा अंत्योदय कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चीनी भी मिलेगी। जिला आपूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि गेहूं, चावल के साथ मोटे अनाज जैसे मक्का और बाजरा भी वितरित होंगे। यह वितरण दुकानों पर उपलब्धता और भंडार रहने तक किया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा। इसमें 21 किलोग्राम गेहूं, नौ किलोग्राम चावल और पांच किलोग्राम बाजरा शामिल है। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा। इसमें एक किलोग्राम गेहूं, एक किलोग्राम चावल, एक किलोग्राम मक्का और दो किलोग्राम बाजरा होगा। मोटे अनाज का भंडार खत्म होने पर केवल गेहूं और चावल का ही वितरण होगा।