सोमवार हुई बूंदाबांदी के बीच रहा इस तरह का मौसम। संवाद
बुलंदशहर। जिले में रुक-रुक कर बारिश जारी है। सोमवार की सुबह निकली चटक धूप ने उमस का अहसास कराया। दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई और फिर धूप निकल आई। मौसम वैज्ञानिक अब बारिश के साथ तापमान में इजाफा होने का अनुमान जता रहे हैं।
सोमवार को सुबह से ही चटक धूप निकली और इससे उमस का अहसास बढ़ गया। इस बीच बादल छाने से धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा। दोपहर बाद जिले में जगह-जगह कहीं कम तो कहीं ज्यादा बूंदाबांदी हुई, जो 5.5 एमएम दर्ज की गई। इसके बाद हल्के बादलों के बीच धूप निकली तो उमस का अहसास शुरू हो गया। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आर्द्रता 95 फीसदी और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि अब तापमान में इजाफा होने और बादल छाने से रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।