बुलंदशहर। किसान पॉली हाउस बनवा सकते हैं। एक पॉली हाउस बनाने पर 25 लाख का खर्च आएगा। इस पर सरकार की ओर से 50 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। पॉली हाउस बनवाने के लिए जिला उद्यान विभाग ने किसानों से आवेदन मांगे गए हैं।
जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ने बताया कि एकीकृत बागवानी मिशन के तहत किसानों से आवेदन मांगे गए हैं। पॉली हाउस में खेती करने से अधिक मुनाफा प्राप्त किया जा सकता है। पॉली हाउस का उपयोग नर्सरी तैयार करने के लिए भी किया जाता है। इसमें बेमौसम फूलगोभी, बंदगोभी, शिमला मिर्च, खीरा, ककड़ी, भिंडी, टमाटर व परवल आदि सब्जियों की खेती की जा सकती है। इसके तहत फसलों को आंशिक रूप या पूरी तरह से नियंत्रित जलवायु परिस्थितियों में उगाया जा सकता है। इसमें ड्रिप सिंचाई प्रणाली का प्रयोग किया जाता है। इससे पानी की बचत होती है।