फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश के जुगाड़ में फिर संडे हुआ बेकार

Sun, 04 Dec 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
कैश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैश लैस एटीएम मशीनों ने लोगों का सरकार का अवकाश बेकार कर दिया। एटीएम में कैश नहीं होने से लोग दिनभर इधर से उधर भटकते रहे। नगर में एक भी एटीएम ऐसा नहीं नजर आया जिसमें करेंसी हो।
विज्ञापन


डीएम रोड, सिविल लाइन रोड, अंसारी रोड, लल्ला बाबू रोड, मोतीबाग, काली नदी रोड, स्याना बस स्टैंड, खुर्जा रोड और दिल्ली रोड पर एटीएम कैश लैश हो गए। ऐसी स्थिति में लोग इधर उधर भटकते रहे। ऐसे में कुछ लोगों ने डेबिट और क्रेडिट कार्ड की मदद से जरूरी सामान की खरीद की।

एटीएम पर दो पक्ष भिड़े
एटीएम से कैश निकालने को लेकर दो लोग भिड़ गए। इसकी भनक लगते ही दोनों पक्षों के और कई लोग मौके पर पहुंच गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग भाग गए। मारपीट से  लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


कचहरी रोड स्थित एसबीआई के एकमात्र एटीएम में कैश निकलने की खबर के बाद रविवार को लोगों की लंबी कतार लगी थी। दोपहर करीब एक बजे लाइन को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। बात इतना बढ़ा कि दोनों ने अपने-अपने साथियों को बुला लिया और जमकर लात घूसें चलने लगे।सूचना पर पुलिस पहुंची तो वे भाग निकले।

अपग्रेड नहीं एटीएम
एटीएम में कैश नहीं होने से दिक्कत बढ़ी है। आधे एटीएम नई करेंसी को लेकर अपग्रेड भी नहीं हैं। अपग्रेडिंग का काम किया जा रहा है। - सतपाल मेहता, लीड बैंक अफसर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें