फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खुर्जा होते हुए चलेगी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। खुर्जा क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने खुर्जा जंक्शन होते हुए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन बढ़ाने के आदेश दिए हैं। ट्रेन सूबेदारगंज से दादरी तक एक जून तक प्रतिदिन अप-डाउन खुर्जा जंक्शन होते हुए संचालित होगी। इसके संचालन व स्टॉपेज मिलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि कांत त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रेलवे मार्ग पर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन कराया जा रहा है। जिसके समयावधि में विस्तार किया जा रहा है। प्रमुख रेलवे मार्गों पर शुरुआत में एक मई तक संचालन किया गया। अब एक जून तक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन होगा। इसमें सूबेदारगंज-दादी-सूबेदारगंज ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन भी शामिल है।
यह सूबेदारगंज से प्रतिदिन दादरी की और रात आठ बजकर पांच मिनट पर रवाना होगी। यह खुर्जा जंक्शन पर अगले दिन सुबह चार बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी। वापसी में दादरी से सूबेदारगंज की और सुबह सात बजकर 15 मिनट पर रवाना होकर सुबह सात बजकर 45 मिनट पर खुर्जा पहुंचेगी। एक जून तक प्रतिदिन सूबेदारगंज से दादरी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें