बुलंदशहर। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। भारत विकास परिषद बुलंदशहर के सहयोग से चले इस समर कैंप में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप के समापन पर बच्चों का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
भारत विकास परिषद बुलंदशहर के शाखा संरक्षक दीपू गर्ग ने बताया कि निशुल्क समर कैंप के माध्यम से छात्राओं को जीवन उपयोगी कार्य, जैसे कुकिंग, क्राफ्टिंग, डांसिंग, ढोलक, आत्मरक्षा के गुण, केश सज्जा, ब्यूटीशियन और सिंगिंग आदि अनेकों कार्य सिखाए गए। इसमें शाखा महिला संयोजिका शिल्पी अग्रवाल के साथ-साथ मीनू अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, शुभि भारद्वाज, शिल्पी गोयल, निर्मल अग्रवाल और पूजा सक्सेना आदि का विशेष सहयोग रहा। शिविर की व्यवस्थाओं में पूजा सक्सेना, रिजवाना, आसमा, तमन्ना, सना, सुस्मिता, नीतू सक्सेना समेत अन्य ने सहयोग किया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, सचिव सुशील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हरीश सिंघल, विपिन अग्रवाल, ललित अग्रवाल और अशोक अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।