फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मेरी मौत के जिम्मेदार विनीता और जीतू हैं, उन्हें सजा दिलाना...वीडियो वायरल कर की आत्महत्या

विज्ञापन
बुलंदशहर मृतक पंकज का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बुलंदशहर। मेरी पत्नी जीतू के साथ रहना चाहती है। कई बार वह उसके पास जा चुकी है। मैं बहुत परेशान हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार विनीता और जीतू हैं... सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर फंदे से लटककर युवक ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच कर साक्ष्य जुटाए। मृतक ने दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। परिजनों ने पत्नी, साली और पत्नी के जीजा पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
नगर की इंद्रा कॉलोनी भाईपुरा रोड निवासी विश्पाल गिरी ने बताया कि उनका पुत्र पंकज (21) नोएडा में नौकरी करता था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान एक युवती से हुई।
विज्ञापन

बात शादी तक पहुंची तो दोनों परिवारों की सहमति से दो वर्ष पूर्व पंकज का विवाह कर दिया गया। शादी के बाद पंकज इंद्रा नगर स्थित आवास में रहने लगा। वह मजदूरी करता था। विश्पाल ने बताया कि वह परिवार के अन्य लोगों के साथ नोएडा में रहते हैं। आरोप लगाया कि पंकज की पत्नी बिना बताए नोएडा निवासी अपने जीजा और बहन के पास चली जाती थी। जिसको लेकर पंकज काफी परेशान था।
एक सप्ताह पूर्व भी पत्नी बिना बताए अपने जीजा और बहन के पास चली गई। इसी बात से आहत होकर सोमवार की रात में उनके बेटे ने घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी। रात करीब नौ बजे किरायेदारों ने पंकज को फंदे से लटका देख उन्हें फोन कॉल कर सूचना दी। इसके बाद उन्होंने ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंकज को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
वह नोएडा से घर पहुंचे। पंकज के एक वर्ष का बेटा मोहित है। वायरल वीडियो में पंकज ने जीतू और विनीता को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। आरोप लगाया कि पत्नी भी पंकज की मौत की जिम्मेदार है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें