फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में खड़ी है फसल तीन शुगर मिलें हुईं बंद

Wed, 09 Mar 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद की साबितगढ़ शुगर मिल ने गन्ना पेराई बंद कर दी है। हापुड़ की ब्रजनाथपुर शुगर मिल और संभल की रजपुरा शुगर मिल ने भी गन्ना खरीद बंद कर दी है। रजपुरा और ब्रजनाथपुर शुगर मिल ने जनपद में गन्ने की खरीदारी की थी। खास बात यह है कि खेतों में अभी गन्ने की फसल खड़ी हुई है।
विज्ञापन



साबितगढ़ शुगर मिल ने पेराई सत्र 2015-16 में 47.71 लाख कुंतल गन्ने की खरीदारी की है। पिछले साल मिलन ने 47.40 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा था। संभल की रजपुरा शुगर मिल और हापुड़ की ब्रजनाथ शुगर मिल ने भी पेराई बंद कर दी है।


किसानों के सामने गन्ना बेचने का संकट खड़ा हो गया है। बता दें कि गत वर्ष अनामिका शुगर मिल, साबितगढ़ शुगर मिल और अनूपशहर शुगर मिल ने 1.22 करोड़ क्विंटल गन्ने की खरीदारी की थी। इस बार करीब एक करोड़ गन्ना खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें