फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 189 केंद्रों पर होगी गन्ना खरीद

Tue, 15 Nov 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
sugar cane - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मौजूदा पेराई सत्र में 189 क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद की जाएगी। गन्ना आयुक्त ने शुगर मिलों को गन्ना क्षेत्र का आवंटन कर दिया है। जिन शुगर मिलों ने किसानों को भुगतान दबा रखा है उनके गन्ना क्षेत्र में कटौती की गई है।

अनूपशहर शुगर मिल को 36 क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं। पिछले साल अनूपशहर मिल को 33 केंद्र दिए गए थे। इसबार साबितगढ़ शुगर मिल के तीन केंद्र काटकर अनूपशहर को आवंटित किए गए हैं। अनूपशहर शुगर मिल 90 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करेगा।
विज्ञापन


मिल की क्षमता 25 हजार क्विंटल गन्ना पेराई की है। अनामिका शुगर मिल को 59 क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं। अनामिका को सिंभावली शुगर मिल के चार केंद्र आवंटित हुए हैं। मिल इस बार 59 क्रय केंद्रों पर 79 लाख क्विंटल गन्ना खरीद करेगा।

साबितगढ़ शुगर मिल 94 क्रय केंद्रों पर 104 लाख क्विंटल गन्ना खरीदेगा। किसानों को बकाया भुगतान नहीं करने वाली ब्रिजनाथपुर शुगर मिल के 12 केंद्र और सिंभावली शुगर मिले के चार केंद्र संभल की रजपुरा शुगर मिल और अनामिका शुगर मिल को आवंटित किए गए हैं। कुल मिलाकर इस बार 189 क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीदा जाएगा।
विज्ञापन



साबितगढ़ और अनामिका शुगर मिल की ओर से इलेक्ट्रानिक कंप्यूटर कांटे लगाए जाएंगे। इससे घटतौली की गुंजाइश नहीं रहेगी। पर्ची खोने पर किसानों का गन्ना मोबाइल पर भेजे गए एसएमएस को देखकर भी खरीदा जा सकेगा। ब्रजनाथ शुगर मिल और सिंभावली शुगर मिल पर किसानों का 20 करोड़ रुपये बकाया है। गन्ना आयुक्त ने इसी कारण दोनों मिलों के 14 केंद्रों को काटकर दूसरे मिलों को आवंटित किए हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें