फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अचानक गिरा लिंटर का प्लास्टर, ईंटें मलबे में दबने से बुआ-भतीजा घायल

विज्ञापन
बुलंदशहर लिंटर के प्लास्टर, ईंटों का मलबा। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। मकान के कमरे का अचानक प्लास्टर और ईंटे गिरने से मलबे में दबकर बुआ-भतीजा घायल हो गए। हादसे को लेकर घर में चीख, पुकार मच गई। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से मलबे में दबे बुआ-भतीजे को बाहर निकाला और उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शांति नगर भूड़ निवासी शनि कुमार ने बताया कि वह नगर के तनिष्क ज्वैलर्स के यहां कार्य करते हैं। तीन कमरों के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार की सुबह करीब 9.30 बजे मकान के एक कमरे के लिंटर का प्लास्टर और ईंटें अचानक गिर गई। हादसे के समय उनका दस वर्षीय बेटा यश कमरे में सोया हुआ था। उनकी बहन प्रिया (24) उनके बेटे के पास मौजूद थी। जिससे वह दोनों मलबे में दब गए। शोर मचाने पर पड़ोसी भी उनके घर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने पड़ोसियों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला।
हादसें में उनकी बहन के पैर में फ्रैक्चर हो गया। वहीं बेटे को गंभीर चोट आई। दोनों को उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया कि मकान ज्यादा पुराना नहीं है। मगर फिर भी ना जाने कैसे लिंटर का प्लास्टर और ईंटे गिर गईं। शनि कुमार ने बताया कि बहन प्रिया की शादी पांच महीने पहले की थी। फिलहाल वह ससुराल से मायके आई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें