फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू खर्चे को लेकर पत्नी से हुआ विवाद, पति ने लगाया फंदा

विज्ञापन
मृतक नदीम का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
घरेलू खर्चे को लेकर पत्नी से हुआ विवाद, पति ने लगाया फंदा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू के चलते घर का खर्च चलाने में असमर्थ युवक का आए दिन अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था। बताया गया कि इसी के कारण उसका सोमवार रात को फिर से अपनी पत्नी से विवाद हुआ। जिसके बाद उसने एक कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वारदात के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर निवासी नदीम (32वर्ष) टाटा मैजिक पर चालक का काम करते थे। लेकिन बीते कुछ समय से वह कोरोना कर्फ्यू के कारण काम न होने से परेशान थे। इसी के चलते उनके घर का खर्च भी नही चल पा रहा था और पत्नी से इस बाबत विवाद रहता था। इसी बात को लेकर सोमवार की रात उसका फिर से अपनी पत्नी से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पत्नी और बच्चों के सो जाने के बाद नदीम ने कमरे को बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। जिसके बाद वह घर के बरामदे के कुंडे में फंदे से लटक गया। देर रात करीब 12 बजे पत्नी ने जागने पर जब बाहर जाने का प्रयास किया तो कमरे की कुंडी लगी होने पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। नदीम को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। आनन फानन परिवार के लोगों ने उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर रात करीब तीन बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नदीम के तीन बच्चे हैं। सांत्वना देने के लिए घर पर रिश्तेदारों, गांव के लोगों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

एक ही घर में अन्य परिजनों से रहता था अलग
बताया गया कि नदीम का प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर परिजनों से भी झगड़ा चल रहा था। साथ ही वह एक ही घर में परिवार के अन्य लोगों से अलग रहता था। पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है।
मानसिक तनाव होने पर परिजनों से बातें करें साझा : डॉ. स्वाति
जिला अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत डॉ. स्वाति यादव ने बताया कि हानि और लाभ का सिलसिला जीवनभर चलता रहता है। ऐसे में हर व्यक्ति को हर पहलू का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति किसी वजह से तनाव या अवसाद में है तो परिजनों और दोस्तों से बातें साझा करे। हो सके तो परिजन और दोस्त भी उसकी बातों को सुनकर उन्हें मोटिवेट करें। अवसाद ग्रस्त व्यक्ति को कभी अकेला न छोड़े। प्रयास करें कि वह तनाव से दूर रह सके। आवश्यकता पड़ने पर मनोचिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन

परिजनों से पूछताछ में गृह क्लेश के चलते आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि घरेलू खर्चा ना चलने पर उसका अपनी पत्नी से विवाद रहता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- जयकरण सिंह, कोतवाल सिकंदराबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें