फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबोध की आत्मा को मिली शांति, जरूरत पड़ी तो न्याय के लिए जाएंगे हाईकोर्ट : रजनी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्याना हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के मामले में कोर्ट के फैसले को इंस्पेक्टर की पत्नी रजनी सिंह और बेटों ने न्याय की जीत बताया है। रजनी ने कहा कि उम्मीद थी कि हिंसा और हत्या के मामले में एक और दोषी को उम्रकैद की सजा होनी चाहिए थी। यदि सुबोध को न्याय दिलाने के लिए हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट भी जाने की आवश्यकता पड़ी तो वहां भी जाएंगे।
विज्ञापन

रजनी सिंह ने कोर्ट परिसर में मौजूद थीं। उन्होंने कोर्ट के फैसले की सराहना की और कहा कि उन्हें इसी न्याय की उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि सुबोध की हत्या के मामले में एक और आरोपी योगेश राज को आजीवन कारावास की सजा होनी चाहिए थी। योगेश राज हिंसा के सभी वीडियो और फोटो में दिख रहा था। योगेश राज के कारण ही यह हिंसा हुई थी। दोषियों के परिजनों की ओर से हाईकोर्ट में अपील को लेकर उन्होंने कहा कि यह उनका अधिकार है लेकिन यदि सुबोध को न्याय दिलाने के लिए हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा तो वह जरूर जाएंगीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस प्रकार हिंसा के लिए कदम न उठाया जाए। सुबोध कुमार की पिस्टल सुमित की हत्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसने भी पिस्टल चुराई, सुमित की हत्या भी उसी ने की थी। उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी के साथ कभी ऐसा न हो। उन्होंने मृतक आश्रित में बेटे को नौकरी न दिलाने के सवाल पर कहा था कि मेरे पति ने कसम खिलाई थी कि उन्हें कभी कुछ हो जाए तो वह बेटे या बेटी को नौकरी न दिलाएं। उनकी कसम पूरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें