फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्रों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में तहसील के निकट ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे तीन छात्रों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बीच बचाव के लिए आई गर्भवती महिला पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। पीड़ित छात्रों की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में सदर तहसील के समीप स्थित कांशीराम आवासीय काॅलोनी निवासी पीड़िता बबीता ने तहरीर देकर बताया कि गत तीन फरवरी की शाम को उनके बच्चे एग्रीकल्चर स्कूल के पास से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपी फहीम, वसीम, शोएब और राजा निवासी कांशीराम कालोनी ने उनके बच्चों को गालियां देते हुए डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उसके बच्चों ने घर लौटकर घटना की जानकारी दी। इस पर वह अपने परिवार की ललतेश के साथ शिकायत करने आरोपियों के घर गई तो वहां उन्हें देखकर आरोपी फहीम, वसीम, शोएब, राजा आदि ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उनको गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
उसकी चीख-पुकार सुनकर गर्भवती चंचल, पूनम, सुशील शर्मा, कृष्णा, लाखन आदि मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। गर्भवती चंचल के पेट में लात-घूंसे मारे। हमले में कृष्णा बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। नगर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें