सिकंदराबाद प्री स्टेट प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्र अभ्यास करते हुए। स्रोत कोच
सिकंदराबाद। नगर के रेलवे रोड स्थित बाबू बोधराज कान्वेंट स्कूल के छात्र मथुरा में आयोजित होने वाली प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में निशाना लगाएंगे। निदेशक राम चोपड़ा ने बताया कि एक जुलाई से पांच जुलाई तक जनपद मथुरा के बीएसएस कॉलेज में दस मीटर एयर पिस्टल 27वीं प्री-यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में उनके स्कूल के छात्र ध्रव सिंह, लक्की, रोहित प्रजापति, छात्रा कनन सैनी प्रतिभाग करेंगे। चारों निशानेबाज प्रतियोगिता में जनपद बुलंदशहर का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोच रितेश चौधरी ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास और अनुशासित तैयारी के साथ प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। संवाद