फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 17 निकाय क्षेत्रों में बनाए जाएंगे ऑक्सी वन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहरी क्षेत्रों में लोगों को बेहतर वातावरण देने के लिए जिले की 17 निकाय क्षेत्रों में ऑक्सी वन लगाए जाएंगे। इसके लिए न्यूनतम दो हजार स्क्वायर फीट जमीन पर ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाते हुए सघन वन तैयार किए जाएंगे। फिलहाल सभी निकायों के अधिकारियों को आवश्यक जमीन की तलाश और कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में पेड़-पौधों की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिले की नौ नगर पालिका और आठ नगर पंचायत क्षेत्रों में ऑक्सी वन बनाने के लिए निकायों के अधिकारियों को आवश्यक जमीन तलाश करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि बुलंदशहर, गुलावठी, जहांगीराबाद, स्याना, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा, सिकंदराबाद और अनूपशहर नगर पालिका और औरंगाबाद, बीबीनगर, नरौरा, पहासू समेत अन्य नगर पंचायत में अधिकारी जमीन की तलाश करने में लगे हैं। खानपुर नगर पंचायत क्षेत्र में इसके लिए जमीन उपलब्ध नहीं है।

लगाए जाएंगे 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले पौधे

प्रशासन ऑक्सी वन में 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि वन में एलोवेरा, तुलसी, वाइल्ड जरबेरा, स्नेक प्लांट, ऑरकिड, क्रिसमस कैक्टस, पीपल समेत अन्य पौधे लगाते हुए वातावरण में सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


ऑक्सी वन बनाने के लिए पर्याप्त व उचित जगह की तलाश की जा रही है। जबकि अन्य निकाय क्षेत्रों में भी जमीन की तलाश और चिन्हिकरण की प्रक्रिया चल रही है। - डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें