बुलंदशहर।
निर्मला कान्वेंट स्कूल में सोमवार को विद्यारंभ समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर धूम मचाई। एलकेजी की कक्षा शुरू होने पर छात्रों ने स्वागत भाषण और स्वागत गान भी किया। समारोह की शुरूआत विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या सिस्टर जीता और शिक्षिका करुणा बेरी ने अभिभावकों संग दीप प्रज्ज्वलि कर की। प्रधानाचार्या सिस्टर प्रीतिका ने अभिभावकों को स्कूल की गिविधियों से अवगत कराया। संवाद