बुलंदशहर। नगर निवासी एक व्यक्ति की ईमेल आईडी हैक कर दोस्तों और रिश्तेदारों को मेसेज भेजकर रकम मांगे जाने का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली के आरके पुरम निवासी राजकुमार गुप्ता ने नगर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी आईडी हैक कर ली। अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर आरोपी व्हाट्सअप चलाकर उनकी फोटो के साथ जानकार सभी लोगों के मोबाइल नंबरों पर दिन-रात मेसेज भेज रहा है। साथ ही आरोपी जानकार लोगों से रुपये की मांग कर रहा है। आरोप है कि एक परिचित व्यक्ति, जो कि हैदराबाद में रहते हैं, उन्होंने व्हाट्सअप पर फोटो देखकर अज्ञात व्यक्ति को 25000 रुपये ट्रांसफर भी कर दिए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में साइबर टीम की मदद से जांच की जा रही है। संवाद