बुलंदशहर। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति और अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक छात्रों के लिए शैक्षणिक भत्ते एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए संशोधित समय-सारणी जारी कर दी गई है।
अल्पसंख्यक वर्ग के एनएसपी पर पंजीकृत क्षेत्रों के विद्यालयों की मैपिंग 14 दिसंबर तक पूरी की जानी है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी छह दिसंबर निर्धारित की गई है। छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन का फाइनल प्रिंट निकालने के बाद सभी कागजों सहित हार्ड कॉपी नौ दिसंबर तक विद्यालय में जमा करना अनिवार्य है।
विद्यालय की ओर से ऑनलाइन सत्यापित और अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर है, जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से वास्तविक विद्यार्थियों का सत्यापन 20 दिसंबर तक किया जाएगा। किसी भी त्रुटि को जनपदीय समिति की ओर से डाटा लॉक करने की प्रक्रिया 31 जनवरी, 2026 तक पूरी की जाएगी। संवाद