फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छात्र ने डाला वीडियो, मेटा अलर्ट से पुलिस ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। पूर्व सभासद के बेटे (16) ने आत्महत्या करने की बात कहते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। इस पर मेटा की ओर से पुलिस को अलर्ट मेल आ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र की जान बचाई। काउंसिलिंग करते हुए उसे आत्महत्या न करने के लिए मनाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को थाना पुलिस को साइबर पोर्टल पर मेटा की ओर से एक ई-मेल प्राप्त हुआ था। ई-मेल में क्षेत्र के एक इंस्टाग्राम यूजर के आत्महत्या करने की बात कहते हुए वीडियो पोस्ट करने का जिक्र था।

ई-मेल के आधार पर पुलिस ने जांच की। यूजर पूर्व सभासद का बेटा 12वीं का छात्र है। पुलिस ने छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दी तो वह परेशान हो गए। इसके बाद वह तत्काल छात्र के कमरे में पहुंचे, जहां वह सकुशल था।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि किशोर निजी कारणों के चलते तनाव में है। पुलिस ने उसका फोन चेक किया। उसमें वह वीडियो मिला।

पुलिस ने तत्काल वीडियो डिलीट कराते हुए छात्र की काउंसिलिंग की। काउंसिलिंग के दौरान छात्र आत्महत्या न करने के लिए राजी हुआ। करीब दो घंटे तक उसे समझाने के बाद पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन

इस दौरान परिजनों को भी सचेत रहने और छात्र को अकेला न छोड़ने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें