संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। आईपी कॉलेज प्रथम परिसर की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर रविवार को गांव मिर्जापुर में शुरू हुआ। शिविर के पहले दिन लोकतंत्र में मतदान का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इसमें प्रथम स्थान छात्रा पायल सैनी, द्वितीय स्थान आंचल और तृतीय स्थान रीकम सिंह ने प्राप्त किया।
सात दिवसीय शिविर की शुरूआत मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने किया। महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ.पूनम पालीवाल ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के गुण सिखाए। डॉ.छाया चौधरी ने अपने पूर्व के अनुभव साझा किए और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश सिंह और रंजीत कुमार मौर्य ने किया। शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने गांव के पंचायत घर में श्रमदान किया। इस मौके पर दीपक कुमार यादव, डॉ. रामकुमार, वैभव गोयल, सुशील समेत अन्य स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।