सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में हुए अलंकरण समारोह में शामिल छात्राएं। स्रोत: संस्थान
बुलंदशहर। सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में रविवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय की अध्यक्ष वेदिका सिंह व प्रधानाचार्य कपिला कौशिक ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कक्षा 12वीं की छात्रा हिमांशी कौशिक को हैड गर्ल और कक्षा 11वीं की छात्रा मीनाक्षी राघव को डिप्टी हेड गर्ल चुना गया। हाउस स्पोर्ट्स कैप्टन के लिए एक्वा हाउस से इजना, इंग्निस से ऋषिका, टैरा से यशी चौधरी, वेनट्स से मनस्वी को चुना गया।
वहीं, नियर हाउस कैप्टन में एक्वा से वेदिका, इग्निस से रिद्धिमा, टैरा से भूमिका और वेनट्स से जाह्नवी को चुना गया। इसी तरह जूनियर हाउस कैप्टन के लिए एक्वा हाउस से अराध्या, इग्निस से रितविका, टैरा से यतिका, वेनट्स से वंशिका को चुना गया।
इसके बाद सभी छात्राओं को उनके कर्तव्य को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।