फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज गेट पर छात्रा को कंटेनर ने रौंदा

Thu, 11 Feb 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला, जहांगीराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दो सहेलियों के साथ घर लौट रही ग्रेजुएशन की छात्रा को कॉलेज गेट पर ही तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया, जिसमे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी दोनों सहेलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


घायल दोनों छात्राओं को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पीछा का आरोपी कंटेनर चालक को दबोच लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल से चालक को राहगीरों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी घायल चालक जुनैद पुत्र अमरूददीन निवासी हरियाणा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कॉलेज के सामने ब्रेकर नहीं होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वहीपुर दोराहा स्थित रघुवर दयाल प्रभुदयाल स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में अनूपशहर थाना क्षेत्र के पारली निवासी किशनपाल सिंह की बेटी ऋचा भारती (19) बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती थी।

करीब एक बजे ऋचा अपनी सहेलियों राजकुमारी व वंदना के साथ कॉलेज से निकल रही थी। तभी बुलंदशहर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने ऋचा को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि ऋचा के साथ चल रही उसकी दो सहेलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे को देख आसपास के दौड़े लोगों ने छात्राओं को एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया है।

हादसे को अंजाम देकर भाग रहे कंटेनर चालक को भीड़ ने पीछा कर दबोच लिया और पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को बामुश्किल से भीड़ के चंगुल से छुड़ाया।

इसके बाद घायल अवस्था में चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया। कोतवाल प्रभात कुमार वर्मा का कहना है कि ऋचा के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक जुनैद पुत्र अमरूददीन निवासी हरियाणा को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें