फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नारी शक्ति के नारों से गूंजीं सड़कें, रन फॉर एंपावरमेंट में दौड़ीं बेटियां

विज्ञापन
रन फॉर इंपावरमेंट में दौड़तीं महिला पुलिसकर्मी और छात्राएं। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और समाज में सुरक्षा का संदेश देने के लिए बृहस्पतिवार को रन फॉर एंपावरमेंट वुमन मैराथन का आयोजन किया गया। रिजर्व पुलिस लाइंस से अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

मैराथन में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 300 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कदम से कदम मिलाकर दौड़तीं छात्राओं के साथ महिला पुलिसकर्मी भी पूरे उत्साह में नजर आईं। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों के हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां थीं, जिन पर नारी सुरक्षा-नारी सम्मान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण ही राष्ट्र सशक्तिकरण जैसे प्रेरक नारे लिखे थे। नारों की गूंज से पूरा मैराथन मार्ग गुंजायमान हो उठा।
मैराथन के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन छात्राओं और एक महिला पुलिसकर्मी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। एसएसपी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास भरना और समाज को उनकी सुरक्षा व सम्मान के प्रति संवेदनशील बनाना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात पूर्णिमा सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, मिशन शक्ति प्रभारी सुनीता मलिक और महिला थाना प्रभारी स्वाति बालियान सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें