फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा संसार के कीचड़ को धो देती है : राकेश शास्त्री

विज्ञापन
सिकंदराबाद गांव भराना में कथा वाचक से आशीर्वाद प्राप्त करते विधायक लक्ष्मी वकथा सुनते श्रद्धाल
विज्ञापन
सिकंदराबाद। गांव भराना में कथा व्यास आचार्य पंडित राकेश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान की कथा संसार रूपी कीचड़ को धो देती है। कथा श्रवण का फल तत्काल प्राप्त होता है। कहा कि जिस प्रकार हाथ में नकद होने पर व्यक्ति तुरंत अपनी आवश्यकता पूरी कर सकता है, उसी प्रकार हरि कथा का श्रवण तत्काल आध्यात्मिक सुख और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है।
विज्ञापन

कथा अमृत का आनंद कभी समाप्त नहीं होता। इसे जितना अधिक ग्रहण किया जाए, उतना ही जीवन धन्य बनता है। कथा के दौरान विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने पहुंचकर कथा व्यास का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। समाजसेवी नवीन शर्मा ने भी कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय, परीक्षित लोकेश, वीर सिंह, रामगोपाल भगत, प्रमोद गिरी सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें