फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरंगाबाद में दो पक्षो में पथराव-फायरिंग...पुलिस से की हाथापाई

विज्ञापन
औरंगाबाद में दो पक्षों में झगड़े के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी।प्त3ष्ठ; - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
औरंगाबाद में दो पक्षों में पथराव-फायरिंग, पुलिस से की हाथापाई
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र में बच्चों के मामूली विवाद में बृहस्पतिवार देर शाम दो पक्षों में टकराव हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट-पथराव और हवाई फायरिंग हुई। शुक्रवार को पुलिस आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो महिलाओं ने दो पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी और आरोपी को छुड़ा लिया। हालांकि, बाद में पुलिस ने दोनों तरफ से दो-दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। तोड़फोड़ में एक स्कूटी व एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है।
नगर के मोहल्ला मेवातियान निवासी फईमुदीन के पुत्र नदीम मेवाती को देर रात मोहल्ला रंगरेजान में हबीब पंसारी की दुकान पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पीट दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में देर शाम को ही पथराव हुआ और हवाई फायरिंग भी हुई। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं, मामले में पीड़ित नदीम की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे भावसी रोड पर पूर्व सभासद नौशाद कुरैशी के पुत्र की प्रथम पक्ष के लोगाें ने पिटाई कर दी। मारपीट करने के बाद सभी आरोपी कसाईबाड़ा में पहुंचे। वहां सभी दुकानें बंद मिलने पर उनके शटर में डंडे बजाए। इसके बाद सभी बसपा नेता पूर्व वाइस चेयरमैन अब्दुल्ला कुरैशी की गली में पहुंचे। वहां पूर्व सभासद और एक व्यक्ति की खड़ी स्कूटी व बाइक में तोड़फोड़ करते हुए दोनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने रियाकत के पुत्र उस्मान कुरैशी को पीट डाला। पीड़ित की शिकायत पर फैंटम सवार दो पुलिसकर्मी आरोपी के घर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को जैसे ही हिरासत में लिया इतने में ही दर्जनों महिलाएं मौके पर आ धमकीं और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया। बाद में इंस्पेक्टर पूरे थाने की फोर्स लेकर आरोपी के घर पहुंचे और उसे हिरासत में लेकर थाने ले आए।
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही से भड़का मेवातियों का गुस्सा
बृहस्पतिवार देर रात से लेकर शुक्रवार दोपहर तक पुलिस की ही लापरवाही निकलकर सामने आ रही है। हवाई फायरिंग जैसे संगीन अपराध में मात्र एनसीआर दर्ज की गई। सुबह तक किसी की गिरफ्तारी न होने के कारण मेवातियों का गुस्सा भड़क उठा। यदि पुलिस त्वरित कार्रवाई करती तो शायद शुक्रवार का घटनाक्रम टाला जा सकता था। करीब डेढ़ दशकों से मेवातियों और कुरैशियों के बीच से यहां विवाद चला आ रहा है। देर रात से अब तक घटनास्थल के आसपास पुलिस की तैनाती नहीं हुई। जबकि दोनों पक्षों के लोगों के मकान आपस में मिले हुए है। पुलिस की गंभीर चूक का एक पक्ष ने शुक्रवार को जमकर फायदा उठाया।
कुरैशियों ने नहीं लगाई रेहड़ी
देर रात की घटना के बाद से कुरैशी बिरादरी के लोगों को खतरा जरूर लग रहा था। इसलिये समाज के लोगों ने शुक्रवार को एक भी रेहड़ी नहीं लगाई। सूत्रों के अनुसार, सुबह 10 बजे दूसरे पक्ष के लोग अड्डे पर पहुंचे। लेकिन, वहां उनको कोई ठेली नजर नहीं आई। बाद में वे लौट गए। उधर, मोहल्ला छेपीवाडा स्थित कसाई बाड़े की भी दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

मामले में दोनो पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज की जा रही है। फिलहाल दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- ध्रुव भूषण दुबे, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें