ऊंचागांव। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में सोमवार को जमीन के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर पथराव किया। पीड़ित पक्ष ने नरसेना थाने में दूसरे पक्ष के लोगों को नामजद कर तहरीर दी है।
नरसेना थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी फिरौदोसी खान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह वह अपने परिवार के साथ घर पर थी। तभी गांव के चार लोग घर पर आए और जमीन के लिए रुपये के लेनदेन को लेकर झगड़ा करने लगे। दूसरे पक्ष के लोगो ने उसके घर पर पथराव कर दिया, जिससे उसके परिवार के लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद