फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बादलों ने बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार को बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवाएं चलने से पारा लुढ़ककर 32 डिग्री पर पहुंच गया। बादल छाने पर लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत तो मिली लेकिन मंडराते बादलों को देख किसानों की चिंता बढ़ गई। बारिश होने पर फसलों के नुकसान की आशंका से किसान चिंतित हैं। मौसम वैज्ञानिक कई दिन तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार जता रहे हैं।
इस बार गर्मी ने मार्च से ही अपनी रंगत दिखानी शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज भी बदला हुआ है। बादल छाने के साथ-साथ लोग बूंदाबांदी के बीच चिलचिलाती धूप का भी सामना कर रहे हैं। सोमवार सुबह बादल छाने से दोपहर बाद धूप निकली। लगातार चल रही हवाओं के बीच गर्मी का असर कम रहा। उधर, बारिश की संभावना देख किसान परेशान हो उठे। दरअसल इस समय गेंहू की कटाई और निकासी चल रही है। बारिश हुई तो गेंहू की फसल को नुकसान पहुंचेगा। इससे चिंतित किसान बारिश नहीं होने की ईश्वर से प्रार्थना करते रहे। अभी खेतों में करीब 10 फीसदी गेहूं की फसल खड़ी और कटी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा और आद्रता 23 फीसदी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल ने बताया कि अभी आगामी कई दिन तक ऐसा मौसम बना रहने और बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। इस बदले मौसम से तापमान कम हो गया जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें