फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के विवाद में पहुंची पुलिस पर पथराव, सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों के विवाद में पहुंची पुलिस पर पथराव, सिपाही घायल
विज्ञापन

स्याना। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किरन टाकिज के सामने दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। साथ ही पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पथराव के दौरान कोतवाली का सिपाही कपिल कुमार भी सिर में चोट लगने के कारण घायल हो गया। मामले में कोतवाल की तहरीर पर 12 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

स्याना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जेके सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि किरन टाकिज के सामने कुछ लोग एक व्यक्ति को पीट रहे हैं। मामला दो पक्षों में विवाद का बताया गया था। जिसके बाद वह कोतवाली पुलिस व अन्य फैंटम कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान मोहल्ले में कुछ लोग एक युवक की पिटाई कर रहे थे। पुलिस ने जब एनाउंसमेंट किया तो आरोपी भड़क गए और पुलिस टीम के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। साथ ही आरोपियों ने इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया। आरोपियों ने करीब दस मिनट तक पथराव किया। इस दौरान पथराव में कोतवाली में तैनात सिपाही कपिल के सिर में चोट लगी। जिसे उपचार के लिए भेजा गया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी शहजाद, शादाब, राशिद, अमित, आरिफ, शादाब, इमरान, आरिफ, मंटर, आसिफ, आरिफ, फिरोज व 15 अज्ञात आरोपियेां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को दबोचा नहीं जा सका है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने व महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें