फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नगर क्षेत्र के 34 घरों में चोरी से चलते मिले बिजली उपकरण, रिपोर्ट दर्ज

सार

बुलंदशहर के भूड़ फीडर क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने 34 घरों में 76 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी और 33.87 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने को नगर में जांच करती टीम। स्रोत : ऊर्जा निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर। उच्च लाइन लॉस वाले फीडर में बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम का सघन चेकिंग अभियान शुक्रवार को भी चलाया गया। नगरीय खंड के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार पांडेय के नेतृत्व में उच्च लाइन लॉस वाले फीडर भूड़ में हापुड़ एवं गाजियाबाद की बिजिलेंस टीम के साथ चेकिंग अभियान चला। टीम ने 34 घरों में 76 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। इन सभी पर प्राथमिकी दर्ज करा 33.87 लाख रुपये का अधिभार लगाया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि चीफ इंजीनियर संजीव कुमार के निर्देश पर बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को भूड़ फीडर क्षेत्र के विश्राम वाली गली, अल्लाहगढ़ी और वाल्मीकि बस्ती में नवीन पुत्र बालकिशन, राजकुमार पुत्र मामचंद, राजेश कुमार पुत्र महेशचंद, कैलाश कुमार पुत्र नानकचंद, रहीश, नसीम बनो पत्नी जमील, विपिन कुमार वाल्मीकि पुत्र सतीश चंद, वेदप्रकाश पुत्र नानकचंद, राकेश कुमार पुत्र सबूलाल एवं विशम्बर पुत्र कंछिद समेत 34 घरों में 76 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई।
बिजली चोरी करने पर इन सभी के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। साथ ही इन सभी पर 33.87 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। चेकिंग के दौरान प्रवर्तन दल हापुड़, प्रवर्तन दल गाजियाबाद प्रथम/द्वितीय/तृतीय, प्रवर्तन दल बुलंदशहर, नगरीय खंड के तीन उपखंड अधिकारी, तीन सहायक अभियंता मीटर, पांच अवर अभियंता, तीन टीजी-टू, लाइनमैन समेत करीब 60 विद्युतकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें