अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव सालवानपुर में नहर कटने से गांव में घुसा पानी।
- फोटो : ब्यूरो
शुक्रवार रात क्षेत्र की से गुजर रही नहर की पटरी टूटने और चार गांवों में पानी घुस जाने से इन गांवों का संपर्क दूसरे दिन भी टूटा रहा। पानी गांव और खेतों में कम नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों की दिनचर्या बिगड़ गई । पशुओं को चारे का संकट गहरा गया । बिजली सप्लाई बाधित होने से दिक्कतें बढ़ गईं।
जिला प्रशासन की ओर से अभी तक राहत नहीं मिलने पर ग्रामीणों में रोष है। नहर की पटरी टूटने से क्षेत्र के गांव सैदगढ़ी, सालाबाद, सालवानपुर और दारापुर की सीमा में पानी पहुंच गया था। सैदगढ़ी में पानी सबसे अधिक पहुंचा। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने खेत-खलिहान और गांवों के आसपास पानी देखा तो हैरान रह गए थे।
ग्रामीणों ने नहर की पटरी टूटने की सूचना नहरी विभाग के अलावा स्थानीय प्रशासनिक अफसरों को दे दी थी। सूचना मिलते ही नहरी विभाग, स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ ग्रामीणों की मदद से शनिवार को ही पानी रोक दिया गया था। मगर खेतों और गांवों में पानी इतना भर गया था कि रविवार को भी कम नहीं हुआ।
गांव में पानी भरा हुआ है। अभी तक किसी भी अफसर ने पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया है। - विजय गिरी, प्रधान सैदगढ़ी
यदि ग्रामीणों को प्रशासन और शासन स्तर से यदि कोई मदद नहीं मिली तो वह कंगाल हो जाएंगे।
- विक्रम सिंह, प्रधान सालवानपुर
हरी पानी से हुए नुकसान की आंकलन के बाद भरपाई की जाएगी। फसलों के नुकसान का आंकलन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। - सुनील कुमार सिंह, एसडीएम शिकारपुर