सिकंदराबाद। परिवार के लोगों को कमरे में बंदकर चोरों ने करीब एक लाख के बकरे-बकरी चुरा लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव गेसुपुर निवासी शाहरुख पुत्र फकीरा मेवाती ने बताया कि उनके घर में दो कमरे में हैं। रविवार की रात में एक कमरे में वह परिवार के साथ सोए हुए थे। दूसरे कमरे में उनके बकरे-बकरी बंधे हुए थे। जिसका बाहर से ताला लगा हुआ था। रात में किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए और उनके कमरे की बाहर से कुंदी लगाकर उन्हें कमरे में बंद कर दिया। बकरी-बकरों के कमरे के ताला तोड़कर 10 बकरे-बकरी चोरी कर ले गए। किसी तरह एक बकरी रह गई।
चोरों के जाने के बाद बकरी की आवाज सुनकर जब वह जगे तो कमरे की बाहर से कुंदी लगी हुई थी। शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकाला। चोरी किए गए बकरे-बकरियों की कीमत करीब एक लाख रुपये है। पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।