फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दिवाली पर रहें सतर्क, आपात स्थिति में इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिवाली पर खुशियों के बीच जरा सी लापरवाही हादसे का कारण बन सकती है। ऐसे में त्योहार मनाते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। सड़क हादसा होने या आतिशबाजी से झुलसने पर तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा की मदद ली जा सकती है। इसके अलावा पुलिस, अग्निशमन, बिजली विभाग और जिला प्रशासन ने भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारियां की हैं। प्रशासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके लोग सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए दोपहिया और चारपहिया वाहनों से सफर कर रहे हैं। वहीं, त्योहार पर आतिशबाजी के दौरान बच्चों से लेकर बड़ों तक के झुलसने का खतरा बना रहता है। इन परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को अलर्ट पर रखा है। सभी सरकारी चिकित्सालयों में आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि सड़क हादसे या आतिशबाजी से झुलसने की स्थिति में लोग 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल कर सकते हैं।
एंबुलेंस के माध्यम से मरीज को नजदीकी सरकारी चिकित्सालय पहुंचाया जाएगा, जहां उसका उपचार किया जाएगा। वहीं, गर्भवती महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर 102 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए एंबुलेंस कर्मियों और इमरजेंसी सेवाओं में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन

उधर, जिला प्रशासन ने लोगों से दिवाली का त्योहार सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने रंग-बिरंगी झालरों से सजाने के साथ ही दीपक और मोमबत्तियां जलाने की परंपरा है। रोशनी के इस त्योहार पर खुशियों में कोई खलल न पड़े, इसके लिए आग से बचाव के उपायों का ध्यान रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें