फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: महानंदा के जनरल डिब्बे में चोला स्टेशन पर मची भगदड़, एक जख्मी

विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन पर परिवार संग बैठे महानंदा एक्सप्रेस में भगदड़ के बीच घायल युवक। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। चोला स्टेशन के पास रविवार सुबह महानंदा एक्सप्रेस के ब्रेक शू जाम हो गए। जिसकी वजह से जनरल डिब्बे में बैठे यात्री उतरने के लिए गेट की और दौड़े। भगदड़ में परिवार संग इटावा जा रहे यात्री रामकुमार जख्मी हो गए। उनके सिर में छह टांगे लगे हैं। खुर्जा जंक्शन पर इलाज के बाद वह इटावा चले गए। जांच के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

पुरानी दिल्ली से अलीपुर द्वार के लिए महानंदा एक्सप्रेस का प्रतिदिन संचालन होता है। रविवार सुबह दिल्ली से चलकर सुबह 08:48 की जगह ट्रेन 09:29 पर चोला स्टेशन पहुंची। ट्रेन के देरी से आने का कारण ब्रेक शू जाम होना बताया गया। इटावा निवासी युवक गोपाल ने बताया कि दिल्ली से परिवार संग गांव जा रहे थे। वह पिता रामकुमार, रिश्तेदार जितेंद्र कुमार व महिला सीमा संग जनरल डिब्बे में सफर कर रहे थे।
चोला स्टेशन पर पहिए जाम हो जाने से डिब्बे के अंदर धुआं उठा। उसे देखकर लोग उतरने के लिए गेट की ओर भागने लगे। भीड़ में पिता का सिर नीचे टकरा जाने से चोट लग गई। इसके बाद खुर्जा जंक्शन पहुंचे। वहां एक निजी चिकित्सालय में पिता का इलाज कराया। पिता के सिर में छह टांके आए हैं। इसके बाद वह बस से इटावा रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें