बुलंदशहर। एसएसपी ने सोमवार को 12 चौकी प्रभारियों सहित 23 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल की है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी लाल तालाब रवि कुमार को कस्बा चौकी प्रभारी बीबीनगर, ततारपुर चौकी प्रभारी नरपाल सिंह को चौकी प्रभारी ऊचागांव थाना नरसैना, गुलावठी की बराल चौकी प्रभारी संजीव कुमार को चौकी प्रभारी सैदपुर थाना बीबीनगर, चौकी प्रभारी दस्तूरा थाना ककोड़ अभियेेन्द्र गंगवार को चौकी प्रभारी झाझर बनाया गया है।
वहीं प्रभारी चौकी ऊंचागांव अविनाश को चौकी प्रभारी बराल थाना गुलावठी, रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी बुगरासी सोरब सिंह को प्रभारी चौकी मदकोला थाना अरनिया, कस्बा चौकी प्रभारी बीबीनगर विशाल को प्रभारी चौकी दशहरा थाना अरनिया, सैदपुर चौकी प्रभारी हरेंद्र कुमार को लाल तालाब चौकी प्रभारी, मदकोला चौकी प्रभारी सुनील कुमार को प्रभारी चौकी जज कंपाउंड, झाझर चौकी प्रभारी राजीव चौहान को प्रभारी चौकी ततारपुर, चौकी प्रभारी दशहरा अजीत सिंह को चौकी प्रभारी बुगरासी तैनात किया गया है।
चौकी प्रभारी मिटठेपुर अजय कुमार को प्रभारी सम्मन सैल, उपनिरीक्षक कुमार पवन को थाना अनूपशहर से थाना चोला, सम्मन सैल से अनिल शर्मा को चुनाव सैल, थाना डिबाई से पवन प्रताप को थाना डिबाई से प्रभारी नेटग्रिड, प्रेम नारायण को खानपुर से थाना गुलावठी, राशु त्यागी को कोतवाली नगर से अनूपशहर, अनुज गंगवार को कोतवाली नगर से कोतवाली जहांगीराबाद, उत्तम कुमार को गुलावठी से प्रभारी चौकी दादरी गेट सिकंदराबाद,पहासू थाने से केवल सिंह को प्रभारी चौकी दस्तूरा थाना ककोड़, थाना छतारी से कुवर सिंह को थाना छतारी, खानपुर थाने से दल सिंह को वरिष्ठ उप निरीक्षक खानपुर और एसएसआई खानपुर नसीम अहमद को थाना गुलावठी स्थानांतरित किया गया है।