फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कार ने बुलंदशहर में कई लोगों को रौंदा, एक की हालत गंभीर... फिल्मी अंदाज में टक्कर मारकर भागा चालक

Mon, 12 Jan 2026 07:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के फायर स्टेशन मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक साइकिल सवार युवक मामूली रूप से घायल हुआ, जबकि बाइक सवार युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि सड़क किनारे खेल रहे छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़े हादसे को टाला जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कार चालक की घोर लापरवाही साफ देखी जा सकती है। इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, अभी तक घटना के संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में नगर पालिका अधिकारियों से सड़क पर ब्रेकर बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें