फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 1.17 करोड़ से होगी चार संपर्क मार्गों की विशेष मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की चार सड़कों की विशेष मरम्मत कराने के लिए शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रस्तावों को स्वीकृति दी है। इनकी मरम्मत पर 1.17 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इसके सापेक्ष शासन ने 71.25 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न संपर्क मार्गों की हालत जर्जर होने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। जिसके चलते करीब छह माह पहले लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न सड़कों की विशेष मरम्मत और नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजे थे। इनके सापेक्ष अब शासन ने चार सड़कों की विशेष मरम्मत कराने के लिए 1.17 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति दी है।
शासन ने तीन सौ मीटर लंबे बुलंदशहर-स्याना मार्ग से कुदैना संपर्क मार्ग के लिए 34.43 लाख रुपये के सापेक्ष 20.66, 1.5 किमी लंबे बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग से मंडावली-चाकला-सुखरूपुर संपर्क मार्ग के लिए 26.65 के सापेक्ष 15.99 लाख, आठ सौ मीटर लंबे जहांगीराबाद ब्लॉक मार्ग के लिए 20.14 लाख के सापेक्ष 12.08 लाख और 2.7 किमी लंबे जहांगीराबाद ब्लॉक से टिटौटा संपर्क मार्ग के लिए 37.54 लाख रुपये के सापेक्ष 22.52 लाख रुपये जारी किए हैं। इनकी मरम्मत होने के बाद क्षेत्र के गांवों के 10 हजार से अधिक लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। स्वीकृति मिलने के बाद अब अधिकारी टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में लगे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें