पहासू में सपा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्त्रोत - संगठन
बुलंदशहर/पहासू। पहासू क्षेत्र के गांव पीतमपुर में भोला चौधरी के निवास पर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इसमें शिकारपुर विधानसभा प्रभारी मनीष शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार बघेल ने अपने विचार रखे।
विधानसभा प्रभारी शिकारपुर ने कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाए। भाजपा हिंदू-मुस्लिम कर चुनाव जीतना चाहती है। जबकि हमें आपसी सौहार्द की भावना से जीत हासिल करनी होगी। इसलिए सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चलें। इस दौरान भोला चौधरी, पिंटू, भूपेंद्र चौधरी, राजकुमार बघेल, मोहम्मद सागर, धर्मवीर सिंह मीणा मौजूद रहे।