फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कोर्ट में पैरवी करने से खफा आरोपियों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोर्ट में लंबित वाद की पैरवी करने से खफा आरोपियों ने युवक पर हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आठ नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के मोहल्ला कस्साबान निवासी फैसल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले हाजी यूसुफ व मुश्ताक बदमाश और दबंग किस्म के लोग हैं। आरोप है कि रविवार शाम करीब छह बजे जब वह अपने भाई के घर से सामान लेकर मनिहारों वाले कुएं के पास पहुंचे तो पहले से मौजूद सुल्तान अपने दस साथियों के साथ मिला।
इस दौरान आरोपियों ने कहा कि वह अपनी मां के साथ कोर्ट में लंबित वाद की पैरवी करना बंद कर दे अन्यथा अंजाम अच्छा नहीं होगा।
आरोप है कि जब कोर्ट की पैरवी बंद न करने की बात कही तो आरोपी सुल्तान, उसका भाई कासिफ फरीद, शहजाद आसिफ, अनस, इश्तयाक आफताब, इस्तकार निवासी मोहल्ला रुकनसराय ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों और सरिया से उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जब उनके भाई ने शोर मचाया तो आरोपी कासिम ने रायफल से उन पर फायरिंग कर दी। जिसमें उनका भाई बाल-बाल बचा। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपियों से उनके भाई को बचाया। आरोप है कि उनके भाई की नाक, आंख, बाजू, पैर व सिर में गंभीर चोट आईं हैं।
एएसपी ऋजुल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191 (2), 191 (3), 190, 115 (2), 109 और 351 (3) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें