फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदवारों की पहली लिस्ट होली के बाद

Wed, 09 Mar 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहरॉ
विज्ञापन
सपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने पुत्र टीपू (अखिलेश यादव)की 2017 की फौज तैयार करने के लिए सैनिकों की परख में जुट गए हैं। उन्होंने सपा नेताओं को संकेत दिए हैं कि विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवारों की पहली लिस्ट होली के बाद आउट कर दी जाएगी।
विज्ञापन


 जिले की तीन विधानसभा सीटों पर बदलाव तय माना जा रहा है। डिबाई और शिकारपुर से सपा के विधायक क्रमश: गुड्डू पंड़ित और मुकेश शर्मा है। उनको बदलने का फैसला पार्टी शायद ही ले। अनूपशहर से पूर्व प्रत्याशी हिमायत अली को फिर मैदान में उतारने के संकेत जिला संगठन को दे दिए गए हैं।

बुलंदशहर सदर पर पूर्व प्रत्याशी सुजात आलम की सक्रियता के चलते बदलाव शायद हो। खुर्जा में नए नाम पर विचार चल रहा है।  स्याना में पूर्व प्रत्याशी ठाकुर सुनील सिंह के  दल बदलने की अटकलों के  चलते नए नाम पर भी मंथन चल रहा है।
विज्ञापन



सिंकदराबाद में आजम खान के करीब पूर्व प्रत्याशी बदरुल इस्लाम और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के दामाद में खींचतान तय हैं। अटकलें हैं कि विवाद से बचने के लिए यहां नए नाम पर भी विचार मुमकिन हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें