फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा समेत अन्य केंद्रों के लिए क्या करना है क्या नहीं, सपा को इसका ज्ञान नहीं : उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
सीएमओ सभागार में बैठक करते उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक। स्रोत - स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि क्या करना है क्या नहीं अभी तक सपा को इसका ज्ञान नहीं है। इसी वजह से सपा प्रदेश से बेपटरी हो चुकी है। स्कूल में बच्चों को उन्होंने जो पढ़ाने की कोशिश की है, उसका खामियाजा सपा को भुगतना पड़ेगा। सोमवार को बुलंदशहर उपमुख्यमंत्री ने एक निजी अस्पताल और वृद्ध आश्रम स्थित भारत माता के मंदिर का शुभारंभ किया। इसके बाद महिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


निजी अस्पताल का शुभारंभ करने के बाद दोपहर करीब दो बजे उपमुख्यमंत्री मोहनकुटी स्थित वृद्ध आश्रम परिसर में बनाए गए भारत माता मंदिर का शुभारंभ किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मंदिर न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि इससे क्रांतिकारियों की यादें भी जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि भारत मां के इस मंदिर और वृद्ध आश्रम को वह पर्यटनस्थल बनाने के लिए पर्यटन मंत्री से विशेष सिफारिश करेंगे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोहन बाबा के खून से सींची हुई धरती है और वर्तमान में कल्याण सिंह ने कुर्सी को ठोकर मारकर भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए कदम रखा था, ऐसे वीरों को मैं नमन करता हूं। सपा और कांग्रेस के लोगों ने केवल वोट के खातिर रामलला के अस्तित्व को नकार दिया था। राजकीय कल्याण सिंह मेडिकल कालेज में सीटी स्कैन व एमआरआई की सुविधा न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इसके लिए शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाएंगे, ताकि मरीजों को जांच के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन

इसके बाद वह सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीके शर्मा के आवास पर पहुंचे। वहां से पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री स्व. छत्रपाल सिंह के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। फिर मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा कर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। खाली पदों को भरने के लिए डीएम को निर्देश दिए हैंं। सपा के पदाधिकारियों की ओर से स्कूलों में बच्चों को पीडीए से संंबंधित पढ़ाने का वीडियो वायरल होने पर उन्होंने कहा कि सपा को क्या करना है और क्या नहीं, इसकी जानकारी ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने शाम को पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान सांसद भोला सिंह, डीएम श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, रालोद जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान, रालोद जिला संयोजक डा. कुंवरवीर चौधरी, भाजपा उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, पूर्व विधायक विमला सोलंकी, अनीता लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें